Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

यूट्यूबर एल्विश यादव पर मामला दर्ज, रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एल्विश यादव समेत राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार किया गया है। एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स को की गई शिकायत में गौरव गुप्ता ने बताया कि एल्विस यादव अपने साथियों के साथ नोएडा और एनसीआर में फार्म हाउसों पर अवैध रूप से रेव पार्टियों का आयोजन कर रहे थे। इन पार्टियों में नियमित रूप से आने वाली विदेशी लड़कियां सांप के जहर और अन्य दवाओं का सेवन करती हैं। 

03 Nov 2023

यूट्यूबर एल्विश यादव पर मामला दर्ज, रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करने का आरोप है। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने 5 सांप पकड़ने वालों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 कोबरा और कुछ जहर बरामद किया गया है।

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एल्विश यादव समेत राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार किया गया है। एनजीओ पीपल फॉर एनिमल्स को की गई शिकायत में गौरव गुप्ता ने बताया कि एल्विस यादव अपने साथियों के साथ नोएडा और एनसीआर में फार्म हाउसों पर अवैध रूप से रेव पार्टियों का आयोजन कर रहे थे। इन पार्टियों में नियमित रूप से आने वाली विदेशी लड़कियां सांप के जहर और अन्य दवाओं का सेवन करती हैं।

इस पर पुलिस के एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क करके उससे नोएडा में एक रेव पार्टी आयोजित करने और कोबरा जहर की व्यवस्था करने के लिए कहा। एल्विश अपने एजेंट राहुल का फोन नंबर देता है और कहता है कि मेरा नाम लेकर बुलाओ, वह सब कुछ व्यवस्थित कर देगा। जैसे ही मुखबिर ने एल्विश के नाम पर राहुल से बात की, तो वह रेव पार्टी और अन्य इंतजाम करने के लिए तैयार हो गया।

मुखबिर ने उसे नोएडा के सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बुलाया और डीएफओ नोएडा और पुलिस को सूचना दी। राहुल व अन्य लोग वहां पहुंच गये। वह अपने साथ 9 सांपों के जहर लेकर आया था। इसी बीच पुलिस वहां पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एल्विस यादव समेत छह आरोपितों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
 
Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories

Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!

play store download
app store download
app img

Breaking News