Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के जमुई में रेलवे के ओवरहेड तार में लगी आग, बर्निंग ट्रेन बनने से बची पुरी-जयनगर एक्सप्रेस

ड्राइवर ने ओवरहेड तार में जोर की आवाज और आग की लपेट देखी लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेन रोक पाना संभव नहीं था। ड्राइवर चाह कर भी ट्रेन को नहीं रोक सका और ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करते हुए खंभे के रॉड को तोड़कर आगे जाकर खड़ी हो गई। ट्रेन के ड्राइवर आर बेसरा ने सिमुलतला के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर महेश कुमार को घटना की जानकारी दी।

03 Nov 2023

बिहार के जमुई में रेलवे के ओवरहेड तार में लगी आग, बर्निंग ट्रेन बनने से बची पुरी-जयनगर एक्सप्रेस

पटना (बिहार)। राज्य के जमुई जिले में हावड़ा-दिल्ली रूट पर शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा होने से टल गया, जिसमें पुरी-जयनगर एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। दरअसल, सुबह हावड़ा-दिल्ली रूट पर सिमुलतला और घोरपड़ान रेलवे स्टेशन के कोटरवा जंगल के पास रेलवे के ओवर हेड तार में आग लग गयी, जिससे तार धू-धू कर जलने लगा। ओवरहेड तार को और प्रभावित करते खंभे के रॉड को तोड़ते हुए ट्रेन आगे जाकर खड़ी हो गई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग ट्रेन तक नहीं पहुंची। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

ड्राइवर ने ओवरहेड तार में जोर की आवाज और आग की लपेट देखी लेकिन ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेन रोक पाना संभव नहीं था। ड्राइवर चाह कर भी ट्रेन को नहीं रोक सका और ट्रेन ओवरहेड तार को और प्रभावित करते हुए खंभे के रॉड को तोड़कर आगे जाकर खड़ी हो गई। ट्रेन के ड्राइवर आर बेसरा ने सिमुलतला के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर महेश कुमार को घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर खड़ी है तो वहीं हावड़ा मोकामा एक्सप्रेस घोरपाड़न स्टेशन के पास खड़ी है। ओवरहेड तार में आग लगने के बाद हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन के जसीडीह-किउल रेलखंड पर अप मेन लाइन में ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। पिछले 5 घंटे से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। परिचालन को सामान्य कराने के लिए रेलकर्मी लगातार जुटे हुए है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी जांच में जुट गये हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News