Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने एंजेलो मैथ्यूज

दरअसल मैथ्यूज जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उनके हेलमेट का पट्टा टूट गया। जब वह दूसरे हेलमेट की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी शाकिब ने अपील की और मैथ्यूज को आउट दे दिया गया। हालांकि मैथ्यूज ने शाकिब और अंपायर के सामने अपनी बात रखी, लेकिन जब शाकिब ने फैसले को बरकरार रखने का फैसला किया, तो अंपायर कुछ नहीं कर सके।

06 Nov 2023

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने एंजेलो मैथ्यूज

नई दिल्ली। श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज सोमवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप 2023 मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

दरअसल मैथ्यूज जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उनके हेलमेट का पट्टा टूट गया। जब वह दूसरे हेलमेट की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी शाकिब ने अपील की और मैथ्यूज को आउट दे दिया गया। हालांकि मैथ्यूज ने शाकिब और अंपायर के सामने अपनी बात रखी, लेकिन जब शाकिब ने फैसले को बरकरार रखने का फैसला किया, तो अंपायर कुछ नहीं कर सके।

नियमों के अनुसार, विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद, अगले आने वाले बल्लेबाज को 3 मिनट के भीतर ही क्रीज पर आ जाना चाहिए और यदि ऐसा नहीं होता है तो विपक्षी टीम द्वारा अपील करने पर बल्लेबाज को ''टाइम आउट'' के तहत आउट दे दिया जाता है।

हालाँकि, वनडे विश्व कप 2023 खेलने की स्थिति के अनुसार समय दो मिनट तय किया गया है। विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद, दूसरे बल्लेबाज को 2 मिनट के भीतर क्रीज पर अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News