Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नीतीश कुमार के बयान पर मचा सियासी बवाल, एनसीडब्ल्यू ने बताया सी ग्रेड फिल्मी डायलॉग जैसा

बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का कल का बयान बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक था। आयोग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने विधानसभा में बात की वह सी ग्रेड फिल्म के डायलॉग जैसा था।

08 Nov 2023

नीतीश कुमार के बयान पर मचा सियासी बवाल, एनसीडब्ल्यू ने बताया सी ग्रेड फिल्मी डायलॉग जैसा

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा में मंगलवार को लड़कियों को शिक्षित करने से जनसंख्या नियंत्रण पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में नीतीश कुमार के बयान पर सियासी बवाल मच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से अपने बयान के लिए देश से माफी मांगने की मांग की है।

बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री का कल का बयान बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक था। आयोग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने विधानसभा में बात की वह सी ग्रेड फिल्म के डायलॉग जैसा था। महिलाओं के सामने और सबसे बुरी बात यह थी कि उनके पीछे बैठे पुरुष हंस रहे थे। उनकी हरकतें और हावभाव लगभग भद्दे मजाक की तरह थे। सबसे बुरी बात यह है कि अध्यक्ष ने उन्हें अभी तक नहीं हटाया है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष को उनके खिलाफ कदम उठाना चाहिए।

रेखा शर्मा ने कहा कि विधानसभा में उनकी अमर्यादित टिप्पणी हर महिला की गरिमा और सम्मान का अपमान है। उनकी भाषा बहुत अपमानजनक और घटिया है। अगर कोई नेता लोकतंत्र में खुलेआम ऐसे बयान देता है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि राज्य में महिलाओं की क्या स्थिति होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News