Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नीदरलैंड वल्र्ड कप से बाहर, इंग्लैंड ने 160 रन से हराया

एमसीए स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने टूर्नामेंट में पहला शतक लगाया। टूर्नामेंट में दूसरी जीत के बाद इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गया। इससे पहले अंग्रेजों ने बांग्लादेश को भी हराया था। पुणे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।

08 Nov 2023

नीदरलैंड वल्र्ड कप से बाहर, इंग्लैंड ने 160 रन से हराया

नई दिल्ली। नीदरलैंड वनडे वल्र्ड कप 2023 से एलिमिनेट हो चुकी है। टीम को पुणे में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने 160 रन से हरा दिया। एमसीए स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने टूर्नामेंट में पहला शतक लगाया। टूर्नामेंट में दूसरी जीत के बाद इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गया। इससे पहले अंग्रेजों ने बांग्लादेश को भी हराया था। पुणे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड 37.2 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड से मोइन अली और आदिल रशीद ने 3-3 विकेट लिए।
इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने शतक लगाया। उन्होंने 84 बॉल पर 108 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेविड मलान (87) और क्रिस वोक्स (51) ने फिफ्टी लगाई। नीदरलैंड की तरफ से बास डे लीडे ने 3 विकेट लिए। आर्यन दत्त और लॉगन वान बीक ने दो-दो विकेट झटके। वहीं पॉल वान मीकरन को एक विकेट मिला।

नंबर-4 पर बैटिंग करने उतरे बेन स्टोक्स ने नीदरलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई। ये वर्ल्ड कप में उनका पहला शतक रहा। उन्होंने 84 बॉल पर 108 रन बनाए, इस पारी में स्टोक्स ने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। स्टोक्स ने सेंचुरी लगाने के साथ 7वें विकेट के लिए क्रिस वोक्स के साथ 129 रन की पार्टनरशिप भी की। वोक्स ने 45 बॉल पर 51 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया।

डेविड मलान ने 74 बॉल पर 87 रन की पारी खेली। वो इस वर्ल्ड कप में अपना दूसरा शतक लगाने से चूक गए। इस वर्ल्ड कप की मलान की दूसरी और वनडे करियर की 7वीं फिफ्टी है। मलान लॉगन वान बीक के थ्रो से रन आउट हुए। 

डेविड मलान और जो रूट के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 80 बॉल पर 85 रन बनाए। यह साझेदारी रूट के विकेट के साथ टूटी। रूट 28 रन बनाकर लॉगन वान बीक की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News