Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मनोज मुंतशिर ने माना 'आदिपुरुष' की कहनी लिखने में हुई सबसे बड़ी गलती

मीडिया को दिए इंटरव्यू में मनोज ने कहा, 'हां, मैंने लिखने में 100 फीसदी गलती की है। मैं इतना असुरक्षित व्यक्ति नहीं हूं कि यह कह कर अपने लेखन कौशल का बचाव करूंगा कि मैं अच्छा लिखता हूं। मैं सौ फीसदी गलत हूँ। लेकिन उस गलती के पीछे मेरा कोई बुरा इरादा नहीं था।

10 Nov 2023

मनोज मुंतशिर ने माना 'आदिपुरुष' की कहनी लिखने में हुई सबसे बड़ी गलती

प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' जून में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायलॉग्स और ग्राफिक्स बेहद विवादित थे। जिससे निर्माताओं को दर्शकों के गुस्से का सामना करना पड़ा था। फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने माना कि कहानी लिखने में उनसे गलती हुई।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में मनोज ने कहा, 'हां, मैंने लिखने में 100 फीसदी गलती की है। मैं इतना असुरक्षित व्यक्ति नहीं हूं कि यह कह कर अपने लेखन कौशल का बचाव करूंगा कि मैं अच्छा लिखता हूं। मैं सौ फीसदी गलत हूँ। लेकिन उस गलती के पीछे मेरा कोई बुरा इरादा नहीं था। मेरा किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने और भगवान राम को बदनाम करने या हनुमानजी के बारे में बुरा बोलने का बिल्कुल भी इरादा नहीं था। मैं ऐसा करने के बारे में सोचूंगा भी नहीं। हां, मुझसे गलती हुई। अब से मैं बहुत सावधान रहूँगा।"

फिल्म को लेकर हुए विवाद का आपकी निजी जिंदगी पर क्या असर पड़ा? पूछने पर मनोज ने कहा, 'मैं इंसान हूं.. पत्थर नहीं.. लाश नहीं.. हर चीज मायने रखती है। जब आप पर आरोप लगते हैं, लोग बुरा-भला कहते हैं, दुख होता है। लेकिन आपको इसका सामना करना सीखना होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोग इस तरह की प्रतिक्रिया देंगे। यह फिल्म बहुत अच्छे इरादे से बनाई गई थी। फिल्म में 600 करोड़ रुपये लगे हैं तो हर कोई चाहता है कि यह बेहतरीन हो। ऐसी फिल्म के साथ कौन अपना करियर खत्म करना चाहता है? इसके पीछे हमारा कोई एजेंडा नहीं था। लेकिन हालात बदतर हो गए।"

उनका मानना है कि फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उन्हें अपना पक्ष नहीं रखना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि जब चीजें इतनी गर्म थीं तो मुझे स्पष्टीकरण नहीं देना चाहिए था। ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मुझे उस वक्त कुछ नहीं बोलना चाहिए था। इससे लोग नाराज हैं लेकिन उनका गुस्सा जायज है। क्योंकि यह समझाने का समय नहीं था और अब मुझे अपनी गलती समझ में आ रही है।'

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News