Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गहलोत-पायलट के साथ दिखने पर बोले राहुल- एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे

जयपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों के साथ दिखने पर राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि एक साथ नजर ही नहीं आ रहे, एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां स्वीप करके चुनाव जीतेगी।

16 Nov 2023

गहलोत-पायलट के साथ दिखने पर बोले राहुल- एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस की तस्वीर आज बदली-बदली सी नजर आई। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की गुरुवार को चुनावी रैलियों से पहले पार्टी के आला नेताओं के बीच एकजुटता दिखाई दी। जयपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों के साथ दिखने पर राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि एक साथ नजर ही नहीं आ रहे, एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां स्वीप करके चुनाव जीतेगी।

राजस्थान में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तारानगर (चूरू), नोहर (हनुमानगढ़) और सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जयपुर हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं से राहुल का गर्मजोशी से स्वागत किया, तो राहुल भी तीनों नेताओं से बड़े जोश से मिले। लम्बे समय बाद कांग्रेस की इस एकजुटता वाली तस्वीर को देख कर पत्रकारों ने राहुल से सवाल किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस नेता एक साथ नजर ही नहीं आ रहे, एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां स्वीप करके चुनाव जीतेगी।

राहुल गांधी ने तीन चार दिन लगातार राजस्थान में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे सोलह, सत्रह, उन्नीस और बाइस नवंबर को राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर जनसभा और रोड शो करेंगे। उन्नीस नवंबर को राजधानी जयपुर में भी रोड शो प्रस्तावित है। इसके अलावा बाड़मेर, पिलानी, उदयपुर शहर, मुंडावर और अलवर ग्रामीण में भी जनसभा प्रस्तावित है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News