Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एलएसजी छोड़कर बतौर मेंटर केकेआर में शामिल हुए गौतम गंभीर

पूर्व सलामी भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का साथ छोड़ दिया है और अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ बतौर मेंटर जुड़ गए हैं।

22 Nov 2023

एलएसजी छोड़कर बतौर मेंटर केकेआर में शामिल हुए गौतम गंभीर

नई दिल्ली। पूर्व सलामी भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का साथ छोड़ दिया है और अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ बतौर मेंटर जुड़ गए हैं।

केकेआर ने बुधवार को फ्रेंचाइजी के मेंटर के रूप में गंभीर की वापसी की घोषणा की। गंभीर मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ हाथ मिलाएंगे।

इससे पहले, गंभीर 2011 से 2017 तक कोलकाता स्थित फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे थे, जिसे केकेआर का स्वर्णिम काल माना जाता है। इस अवधि के दौरान, टीम ने दो बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जीता, पांच बार प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 के फाइनल में पहुंची।

अपनी वापसी पर गंभीर ने कहा कि इस कदम ने उन्हें भावुक कर दिया क्योंकि वह अपनी पूर्व टीम में वापसी करेंगे।

गंभीर ने यह भी कहा कि वह न केवल फ्रेंचाइजी बल्कि 'सिटी ऑफ जॉय' में वापस आ रहे हैं।

केकेआर द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में गंभीर ने कहा, "मैं भावुक व्यक्ति नहीं हूं और बहुत सी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं। लेकिन ये अलग है, यह वहीं पर वापस आ गया है जहां से यह सब शुरू हुआ था। आज, जब मैं एक बार फिर उस बैंगनी और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के बारे में सोच रहा हूं तो मेरे गले में रुंधन और दिल में आग है। मैं न केवल केकेआर में वापस आ रहा हूं बल्कि मैं जॉय के शहर में वापस आ रहा हूं। मैं वापस आ गया हूँ। मैं भूखा हूँ। मैं 23वें नंबर पर हूं। अमी केकेआर।''

दूसरी ओर, टीम के मालिक शाहरुख खान ने कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज की बहुत कमी महसूस हुई और अब वे सभी उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

शाहरूख ने कहा, "गौतम हमेशा परिवार का हिस्सा रहे हैं और अब हमारे कैप्टन एक "मेंटर" के रूप में एक अलग अवतार में घर वापस आ रहे हैं। उनकी बहुत कमी खलती थी और अब हम सभी चंदू सर और गौतम से कभी न हार मानने की प्रेरणा देने की उम्मीद करते हैं। टीम केकेआर के साथ जादू पैदा करने के लिए वे भावना और खेल कौशल का प्रतीक हैं।''

आईपीएल के पिछले सीज़न में, गंभीर ने लखनऊ स्थित फ्रेंचाइजी के मेंटर के रूप में काम किया था। आईपीएल 2023 में, एलएसजी ने 14 में से आठ मैच जीतकर 17 अंकों के साथ स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर सीज़न समाप्त किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News