पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मोटरसाइकिल सवार लोग खिदेरपुर की ओर जा रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। तीनों गिर गए और कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।’’
कोलकाता। फोर्ट विलियम के समीप एक लग्जरी कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना मैदान थाना क्षेत्र में फोर्ट विलियम के दक्षिण द्वार के समीप उस समय हुई जब तीन लोग सुबह किक्रेट खेल कर रेड रोड के समीप अपने घर लौट रहे थे। ये लोग मोटरसाइकिल पर थे और उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मोटरसाइकिल सवार लोग खिदेरपुर की ओर जा रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। तीनों गिर गए और कार चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।’’ उन्होंने बताया कि इनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कार को केवाईडी मार्ग के समीप रुकवाया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया।
उन्होंने बताया, ‘‘इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच जारी है।’’ बता दे कि मृतक का नाम मोहम्मद फैजान अंसारी (18) है। वहीं दोनों घयालों का नाम अत्ता वारिस (15) और मोहम्मद रिजवान (23) है। दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तीनों गार्डन रीच इलाके के रहनेवाले बताए जा रहे है। जिसमें से दो युवक भाई थे और एक उनका दोस्त था। हर रविवार के तरह वह क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकले थे पर वे वापास घर नहीं लौटे।
मृतक के पिता का आरोप है कि वाहन चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने ताजा टीवी के माध्यम से कहा सभी चालकों से अपील की कि लापरवाही से वाहन न चलाये वरना किसी के घर का चिराग बुझ सकता है जो कि आज उनके साथ हुआ।
गौरतलब हो कि मैदान पुलिस ने चार पहिये वाहन के चालक इमरान अली (27) और उसके साथ मौजूद फ़ैज़ाल रहीम (26) को धर दबोचा है। दोनों पर आईपीसी के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दुर्घटना का मुख्य वजह क्या है।