पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
इस मैराथन में पहली बार आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया था और लोगों ने बड़े स्तर हिस्सा लिया। विभागीय अधिकारियों सहित विभिन्न उम्र और पेशे के लगभग 1200 लोगों ने मैराथन में एक साथ कदम मिलाया।
पूरे देश में ऑडिट दिवस के माध्यम से लोगों को सीएजी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ऑडिट सप्ताह के तहत सीएजी कोलकाता द्वारा ऑडिट रन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस ऑडिट रन के तहत मैराथॉन का आयोजन रेड रोड में किया गया जिसमें पांच 5 किलोमीटर की दूरी तय की गई।
इस मैराथन में पहली बार आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया था और लोगों ने बड़े स्तर हिस्सा लिया। विभागीय अधिकारियों सहित विभिन्न उम्र और पेशे के लगभग 1200 लोगों ने मैराथन में एक साथ कदम मिलाया।
सुबह शुरू हुई मैराथन में शामिल होने आए प्रतिभागियों को एक अच्छी किट सौंपी गई और मैराथन से सम्बंधित नियमो के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मैराथन की शुरुआत सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर मोहम्डन स्पोर्टिंग मैदान के सामने रेड रोड पर प्रधान महालेखाकार सतीश कुमार गर्ग, महानिदेशक लेखापरीक्षा शरत चतुर्वेदी, महालेखाकार अनादि मिश्रा और अतुल प्रकाश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन दौड़ में पहले पहुंच कर पांच लोगों ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मैराथन के अंत में सभी प्रतिभागियों को हल्के जलपान के साथ सीएजी लोगो वाले पदक देकर सम्मानित किया गया।