Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू आपरेशन : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे सिलक्यारा, सुरंग के अंदर ड्रिलिंग और पाइप पुश करने का कार्य पूरा

सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग में लगभग 57 मीटर तक पाइप पुश किए जाने थे और यह कार्य पूरा हो गया है। इस बीच एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को भी सुरंग के अन्दर बुला लिया गया था और वह सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंच गयी हैं। यहां पर फोर्स बढ़ा दी गई है।

28 Nov 2023

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू आपरेशन : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे सिलक्यारा, सुरंग के अंदर ड्रिलिंग और पाइप पुश करने का कार्य पूरा

सिलक्यारा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग के अंदर पिछले 16 दिन से फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। सुरंग के अंदर रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों, विशेषज्ञों और श्रमिकों ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार सुरंग में ड्रिलिंग पूरी हो गई है। रेस्क्यू टीम श्रमिकों तक पहुंचने में कामयाब हो गई है। मुख्यमंत्री धामी ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी है। वे सिलक्यारा टनल पर पहुंच भी गए हैं।

सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग में लगभग 57 मीटर तक पाइप पुश किए जाने थे और यह कार्य पूरा हो गया है। इस बीच एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को भी सुरंग के अन्दर बुला लिया गया था और वह सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंच गयी हैं। यहां पर फोर्स बढ़ा दी गई है। एंबुलेंस, डॉक्टर और सुरक्षा भी मौके पर मौजूद हैं। इस रेस्क्यू आपरेशन में लगे सभी लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आज श्रमिकों का सुरंग से बाहर निकलना लगभग तय है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर पहुंचे सिलक्यारा निर्माणाधीन टनल के रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने पर उन्होंने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अस्थाई चिकित्सालय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जाएगा।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि सिलक्यारा टनल में ड्रिलिंग के बाद टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही सभी श्रमिक भाइयों को सुरंग के अंदर से बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा और करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना रंग लायी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News