Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री शाह की जनसभा कल, तैयार हो रहा है 60 फीट चौड़ा मंच

उन्होंने बताया कि मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री निरंजन ज्योति होंगी। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था हो रही है ताकि परिंदा भी पर न मार सके। मंच पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी होंगे।

28 Nov 2023

कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री शाह की जनसभा कल, तैयार हो रहा है 60 फीट चौड़ा मंच

कोलकाता। कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा कल (बुधवार) को होनी है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया है की धर्मतल्ला में केंद्रीय गृहमंत्री की जनसभा के लिए 60 फीट चौड़ा त्रिस्तरीय मंच तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री निरंजन ज्योति होंगी। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था हो रही है ताकि परिंदा भी पर न मार सके। मंच पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भी होंगे। इस मंच से थोड़ी दूरी पर बंगाल भाजपा के बड़े नेता होंगे। उनके लिए 35 फीट की एक अलग जगह बनाई गई है। इस मंच पर उन लोगों को बैठाया जाएगा जो वाकई में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना के हकदार हैं, लेकिन उन्हें राज्य सरकार की ओर से शामिल नहीं किया गया है।

इस बीच अमित शाह की सुरक्षा में तैनात रहने वाले केंद्रीय बलों के जवान दो दिन पहले ही कोलकाता पहुंच चुके हैं। पुलिस के साथ तालमेल कर आसपास की इमारतों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की जा रही है। इसमें कोलकाता पुलिस के भी दक्ष जवानों को लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना का फंड बकाया होने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था। उसी के खिलाफ भाजपा की यह जनसभा होने जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कोलकाता पुलिस ने जनसभा को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। कलकत्ता हाई कोर्ट की तीखी फटकार के बाद जनसभा करने की अनुमति दी गई है।

आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने केवल अपने कार्यकर्ताओं का नाम मनरेगा की सूची में शामिल किया है। उनमें से भी जहां 10 लोग काम करते हैं वहां 20 लोगों की सूची बनाकर केंद्रीय फंड का दुरुपयोग किया गया है। जनसभा में इन मुद्दों की गूंज हो सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News