Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

24 घंटे में 10 बच्चों की मौत पर मुर्शिदाबाद अस्पताल के अधिकारियों ने दी सफाई, बताए कारण

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार आधी रात तक 24 घंटे की अवधि में नौ नवजात शिशुओं और दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 10 बच्चों में से तीन का जन्म अस्पताल में हुआ था और सात को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों से वहां लाया गया था।

09 Dec 2023

24 घंटे में 10 बच्चों की मौत पर मुर्शिदाबाद अस्पताल के अधिकारियों ने दी सफाई, बताए कारण

कोलकाता। महानगर कोलकाता से 200 किलोमीटर दूर मुर्शिदाबाद के जिला सरकारी अस्पताल में 24 घंटे के अंदर 10 बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने चिकित्सकों पर घोर लापरवाही के आरोप लगाए हैं जिसके बाद शुक्रवार को ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने जांच समिति का गठन किया था। इसके बाद अब अस्पताल के अधिकारियों ने बच्चों की मौत के पीछे अजीबोगरीब कारण बताना शुरू कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि जिन बच्चों की भी मौत हुई है वे गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। हालांकि लोगों का कहना है कि गंभीर बीमार बच्चों को ही अस्पताल में ले जाया जाता है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की मौत सवालों के घेरे में है।

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार आधी रात तक 24 घंटे की अवधि में नौ नवजात शिशुओं और दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 10 बच्चों में से तीन का जन्म अस्पताल में हुआ था और सात को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों से वहां लाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि इन शिशुओं में से दो जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित थे, एक को न्यूरोलॉजिकल समस्या थी, दो सेप्टीसीमिया से पीड़ित थे, तीन का जन्म के समय वजन कम था और एक को जन्म के समय कम वजन के साथ-साथ अन्य समस्याएं थीं। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित समिति जब अपनी जांच कर रही है तब अस्पताल के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक बच्चा 26 महीने का था और जन्मजात बीमारियों से पीड़ित था। हालांकि इन सभी ने चिकित्सकों की लापरवाही से इनकार किया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News