Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बरेली हादसे में मरने वाले आठ लोगों की पहचान के लिए होगी डीएनए जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने बताया कि इस दुर्घटना में जान गवाने वालों में बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मितापुर निवासी फुरकान (25), जाम गांव निवासी मोहम्मद अय्यूब (35),सादाब (26),बाबू अली(41), मोहम्मद आरिफ (30), मोहम्मद आसिफ (23),मोहम्मद आलिम (20) और वर्षीय मोहम्मद आसिफ (34) के रूप में हुई है।

10 Dec 2023

बरेली हादसे में मरने वाले आठ लोगों की पहचान के लिए होगी डीएनए जांच

बरेली। जनपद में शनिवार की आधी रात को हुए मार्ग दुर्घटना में कार में जलकर आठ लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों की पहचान कर ली गई है। लेकिन शव जल जाने की वजह से अब तक शव की पहचान नहीं हो पा रही है कि कौन किसकी लाश है, इसलिए अब सभी शवों का डीएनए जांच होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने बताया कि इस दुर्घटना में जान गवाने वालों में बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मितापुर निवासी फुरकान (25), जाम गांव निवासी मोहम्मद अय्यूब (35),सादाब (26),बाबू अली(41), मोहम्मद आरिफ (30), मोहम्मद आसिफ (23),मोहम्मद आलिम (20) और वर्षीय मोहम्मद आसिफ (34) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बरेली सड़क हादसे में मरने वालों के नाम सामने आ गए हैं। दुर्घटना के बाद कार में आग लगने की वजह से सभी पूरी तरह से जिंदा जल गए है। कौन किसकी लाश है इसकी पहचान कराने के लिए शवों का डीएनए कराया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि पांच शवों का डीएनए करवाया जायेगा।

पुलिस विभाग से यह जानकारी मिली है कि बरेली-नैनीताल हाइवे पर देर रात बहेड़ी के जाम गांव में लोग बरेली के पीलीभीत रोड स्थित फहम लॉन में शादी में आए थे। रात को लौटते वक्त कार का टायर फट गया जिस वजह से कार डिवाइडर पार करते हुए विपरित दिशा से डंपर से टकरा गई। तेज धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई। सेंट्रल लॉक लगने की वजह से कार के अंदर से कोई भी बाहर नहीं निकल सका और सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। पुलिस और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में 45 मिनट का समय लगा। तब कही जाकर शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News