Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संसद की सुरक्षा में चूक से सबक, बंगाल विधानसभा में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का आदेश

बनर्जी ने बताया कि विधानसभा की अपनी अलग सुरक्षा होती है। उसमें कुछ पद रिक्त हैं। उन पर तत्काल नियुक्ति का आदेश दिया गया है। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया है कि पूरे साल में करीब 50 से 60 दिनों तक विधानसभा चलती है।

13 Dec 2023

संसद की सुरक्षा में चूक से सबक, बंगाल विधानसभा में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का आदेश

कोलकाता। 2001 में पुरानी संसद पर हमले की बरसी पर नई संसद में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में हुई चूक से बंगाल विधानसभा ने सबक ले ली है। विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने बुधवार को हुई इस घटना के बाद राज्य सदन की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। बुधवार को हुई इस घटना के बाद विमान ने कहा कि बंगाल विधानसभा की सुरक्षा के लिए कई रिक्त पद हैं जिन पर तत्काल नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा का सत्र जब शुरू होता है तो कोलकाता पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक होती है। कई मामलों में कोलकाता पुलिस की सुरक्षा बेहद खास होती है। उन्हें सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

बनर्जी ने बताया कि विधानसभा की अपनी अलग सुरक्षा होती है। उसमें कुछ पद रिक्त हैं। उन पर तत्काल नियुक्ति का आदेश दिया गया है। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया है कि पूरे साल में करीब 50 से 60 दिनों तक विधानसभा चलती है। यहां सुरक्षा के लिए 20 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। पहले यह संख्या 60 थी। बुधवार को लोकसभा में हुई इस घटना के बाद अध्यक्ष ने एक बार फिर सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News