वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हाथी के हमले से मध्याह्न भोजन की रसोई क्षतिग्रस्त हो गयी
जिले के राजगंज ब्लॉक के मंतादारी ग्राम पंचायत के शिमुलगुड़ी सीएस प्राथमिक विद्यालय की रसोई घर हाथी के हमले में क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार देर रात हाथी ने इस घटना को अंजाम दिया है। हाथी ने रसोई घर की खिड़की-दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सामानों को तहस-नहस कर दिया है।
घटना के बारे में गुरूवार सुबह स्कूल आने के बाद शिक्षकों को पता चला है। स्कूल टीआइसी निर्मलकांति सरकार ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
हाथियों के डर से मध्याह्न भोजन के खाद्य सामग्री को भंडार कक्ष में नहीं रखा जाता है। स्कूल चहारदीवारी नहीं होने से शिक्षक व छात्र भयभीत रहते हैं। उन्होंने विद्यालय की चहारदीवारी बनाने की मांग की है।