वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं, हंगामा करने और चेयर का अपमान करने के आरोप में लोकसभा के पांच सांसदों को सस्पेंड किया गया है
संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में विपक्षी सांसद गृह मंत्री के बयान और आरोपियों के पास जारी करने के वाले बीजेपी सांसद के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। हंगामा करने और चेयर का अपमान करने के आरोप में लोकसभा के पांच सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सस्पेंड किया गया था। जिन कांग्रेस सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड किया गया है, उनमें टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, एस जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस का नाम शामिल है।
इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा लाया गया था, जिसे स्पीकर की कुर्सी पर विराजमान भर्तृहरि महताब ने पारित किया। इन सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया गया है। इस दौरान विपक्ष के सांसद लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देखे गए। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में टीएमसी ने कहा कि जवाबदेही से बचना बीजेपी का सबसे मजबूत पक्ष है।
इस घटना को लेकर गुरुवार को संसद में I.N.D.I.A गठबंधन के दलों की बैठक भी हुई, जिसमें उन्होंने मांग की है- जो बेहद गंभीर और खतरनाक सुरक्षा चूक हुई है, उस पर गृह मंत्री दोनों सदनों में विस्तृत बयान दें। कल संसद में और उसके बाद इस पर चर्चा होनी चाहिए। घुसपैठियों को विजिटर पास मुहैया कराने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मोदी सरकार द्वारा इन पूरी तरह से जायज और उचित मांगों को मानने से इनकार करने के कारण आज सुबह लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।