Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेटी सुहाना खान के साथ साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी पहुंचे शाहरुख खान

डंकी की रिलीज से पहले बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी साईं बाबा मंदिर पहुंचे शाहरुख खान

14 Dec 2023

बेटी सुहाना खान के साथ साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी पहुंचे शाहरुख खान

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'डंकी' को लेकर फिर चर्चा में हैं। इस फिल्म से शाहरुख और उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अगर यह फिल्म हिट हो जाती है तो यह साल 2023 में शाहरुख की लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की सफलता के लिए साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी पहुंचे।

यह पहली बार है कि शाहरुख ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में काम किया है। शाहरुख खान बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी के साईं बाबा के दर्शन को पहुंचे हैं। शिरडी एयरपोर्ट पर शाहरुख का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख सफेद शर्ट, जैकेट, टोपी पहने नजर आ रहे हैं। उनके साथ बेटी सुहाना और मैनेजर पूजा ददलानी भी हैं। शाहरुख की एंट्री होते ही फैंस चीयर करते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की सफलता के लिए वैष्णोदेवी के दर्शन करने पहुंचे थे। अब किंग खान 'साईं बाबा' के दर्शन करने शिरडी पहुंचे।

फिल्म 'पठान' और 'जवान' की रिलीज से पहले भी शाहरुख खान ने वैष्णोदेवी के दर्शन किए थे। अब डंकी की रिलीज से पहले उन्होंने शिरडी के साईं बाबा के दर्शन भी किए। उनकी बेटी सुहाना खान भी अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज़' की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म 'डंकी' 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने हार्डी का किरदार निभाया है। इसके साथ ही तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी भी हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है और फैंस रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News