Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शुक्रवार बंगाल में मौसम का सबसे ठंडा दिन, तापमान 14 डिग्री के करीब

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस मौसम में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के इतना करीब पहुंचा है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर महज 25 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।

15 Dec 2023

शुक्रवार बंगाल में मौसम का सबसे ठंडा दिन, तापमान 14 डिग्री के करीब

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम में सर्दी और बढ़ गई है। इस हफ्ते तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को तापमान में बड़े पैमाने पर गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही आज मौसम का सबसे सर्द दिन है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस मौसम में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के इतना करीब पहुंचा है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर महज 25 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रह रहा है जिसके कारण वहां कड़ाके की सर्दी पहले से पड़ रही है।

मौसम विभाग ने बताया है कि सप्ताहांत तक तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। आसमान भी साफ है और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा जिसके कारण ठंड और बढ़ेगी। शाम ढलते ही कोहरा छा रहा है जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई है। वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News