Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिनेता श्रेयस तलपड़े के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

दरअसल, मराठी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार की शाम (15 दिसंबर) को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी स्थित वेल्वु अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर एक्टर की हालत पर अपडेट दिया है।

15 Dec 2023

अभिनेता श्रेयस तलपड़े के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

मुंबई। अंधेरी स्थित वेल्वु अस्पताल में भर्ती मराठी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता श्रेयस तलपड़े की तबियत में सुधार हुआ है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई, अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। यह जानकारी श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने दी है।

दरअसल, मराठी और हिंदी सिनेमा के अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार की शाम (15 दिसंबर) को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी स्थित वेल्वु अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर कर एक्टर की हालत पर अपडेट दिया है।

दीप्ति तलपड़े ने अपने पोस्ट में श्रेयस के लिए दुआ करने वालों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि एक्टर की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने श्रेयस का तुरंत इलाज करने वाली मेडिकल टीम और अस्पताल का भी आभार व्यक्त किया गया है।दीप्ति ने निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इस समय आपका समर्थन हम दोनों को ताकत दे रहा है। श्रेयस की पत्नी की पोस्ट पर कलाकारों समेत कई प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी है। कलाकारों ने श्रेयस के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को श्रेयस तलपड़े फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग खत्म कर घर लौटे थे। घर लौटने के बाद 47 वर्षीय श्रेयस ने अपनी पत्नी को अपनी बिगड़ती हालत के बारे में बताया। उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News