Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाराष्ट्र : दो सडक़ हादसों में 11 की मौत, तीन घायल

पुलिस के अनुसार पुणे जिले के डिंगोर इलाके में रविवार की रात अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर पिकअप वाहन और ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई । इस घटना में पिकअप वाहन सवार पांच और ऑटो रिक्शा पर सवार तीन सहित कुल आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

18 Dec 2023

महाराष्ट्र : दो सडक़ हादसों में 11 की मौत, तीन घायल

मुंबई। महाराष्ट्र में पुणे और उल्हासनगर में रविवार की रात और सोमवार को सुबह हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। उल्हासनगर के सडक़ हादसे में तीन घायलों काे उल्हासनगर मध्यवर्ती सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाओं की छानबीन स्थानीय पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार पुणे जिले के डिंगोर इलाके में रविवार की रात अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर पिकअप वाहन और ऑटो रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई । इस घटना में पिकअप वाहन सवार पांच और ऑटो रिक्शा पर सवार तीन सहित कुल आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों की पहचान गणेश मस्करे (उम्र 30), कोमल मस्करे (उम्र 25), हर्षद मस्करे (उम्र 4), काव्या मस्करे (उम्र 6) एक ही परिवार के रूप में की गई है। अन्य चार लोगों की पहचान नहीं हाे सकी है। गणेश मस्करे अपने परिवार के साथ अपनी साली की शादी में जुन्नर तहसील के पिंपलवंडी गांव गए थे। शादी के बाद देर रात वे अपने घर लौट रहे थे। उसी समय यह हादसा हुआ और पूरा परिवार काल के गाल में समा गया।

एक अन्य दुर्घटना मुंबई से सटे उल्हासनगर शहर में कल्याण- बदलापुर रोड पर शांतिनगर इलाके में सोमवार को सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे शराब के नशे में धुत कार चालक ने दो रिक्शा और चार कारों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उल्हासनगर सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान प्रमोद दौंड, महेंद्र पांडे और जावेद जाफर के रूप में हुई हैं। पुलिस शेष अन्य शवों की पहचान की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है। उल्हासनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार कार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News