Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोकसभा से 50 से अधिक सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

 संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- बेहद दुख के साथ सदस्यों के निलंबन का प्रस्ताव ला रहे हैं

19 Dec 2023

लोकसभा से 50 से अधिक सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

लोकसभा से मंगलवार को 45 से अधिक विपक्षी सदस्यों को अनुचित आचरण के कारण वर्तमान सत्र के शेष काल के लिए निलंबित कर दिया गया। संसद की सुरक्षा में सेंध के मसले पर विपक्ष का आज भी हंगामा जारी रहा, जिसके कारण कार्यवाही बाधित हुई। सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वे बेहद दुख के साथ सदस्यों के निलंबन का प्रस्ताव ला रहे हैं।

आज जिन सांसदों पर कार्रवाई की गई, उनमें सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली प्रमुख नाम हैं। सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर 12.30 बजे तक स्थगित की गई। साढ़े बारह बजे सदस्यों के निलंबन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी सासंदों के निलंबन का प्रस्ताव रखे जाने से पूर्व कहा कि सर्वसम्मति से तय किया गया था कि सदस्य प्लेकार्ड लेकर सदन में नहीं आयेंगे। तीन राज्यों में मिली हार के कारण हताशा में विपक्ष ऐसा काम कर रहा है। ऐसा ही करते रहे तो दोबारा वे चुनकर नहीं आयेंगे। उनका यह आचरण चेयर और देश का अपमान है। वे बहुत दुख के साथ यह प्रस्ताव ला रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News