Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खेल महाकुम्भ का जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

उन्होने कहा सांसद खेल महाकुंभ के जरिये ग्रामीण पृष्ठभूमि के खेलों और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है। सांसद ने कहा कि खेल लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं । साथ ही इससे करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर भी मिलता है।

19 Dec 2023

खेल महाकुम्भ का जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

बस्ती, 19 दिसम्बर। जनपद में तीसरी बार सासद खेल महाकुंभ का आयोजन 20 दिसम्बर से किया जा रहा है। 20 से 29 दिसम्बर के बीच विभिन्न प्रकार के खेलों में एक लाख से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह कहना है सांसद हरीश द्विवेदी का। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम ग्राउण्ड में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद ने कहा कि इससे पहले सभी 14 विकास क्षेत्रों में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 4 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

उन्होने कहा सांसद खेल महाकुंभ के जरिये ग्रामीण पृष्ठभूमि के खेलों और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है। सांसद ने कहा कि खेल लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं । साथ ही इससे करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर भी मिलता है। ब्लाक स्तर पर हुए आयोजनों में विनर और रनर मिलाकर कुल करीब 25 हजार प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया है।ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जिले स्तर पर भी अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल रहा है। सांसद ने कहा खेल महाकुंभ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 20 दिसम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होने कहा कि दो वर्षों से लगातार हो रहे आयोजन के चलते इस बार प्रतिभागियों तथा अन्य सहयोगियों में ज्यादा उल्लास देखने को मिल रहा है। उन्होंने पत्रकारों तथा आम जनमानस से सांसद खेल महाकुंभ को सफल बनाने हेतु सहयोग मांगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News