Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराया, श्रृंखला 1-1 से बराबर

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 211 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए और 4 रन बनाकर आउट हो गए।

20 Dec 2023

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराया, श्रृंखला 1-1 से बराबर

गकेबरहा (दक्षिण अफ्रीका)। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से मात दी है। इस जीत से साथ मेजबान टीम ने श्रृंखला में एक-एक की बराबरी कर ली है।

भारत की ओर से मिले 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सधी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रीजा हैंड्रिक्स और टोनी डी जोर्जी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। तभी हैंड्रिक्स 52 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रेसी वान डर डुसे ने टोनी का उम्दा साथ देते हुए 76 रन की साझेदारी निभाई। डुसे ने 36 रन की पारी खेली। वहीं दूसरे छोर पर युवा बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी ने शानदार शतक लगाया और 119 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एडन मार्कराम के साथ मिलकर टीम को 45 गेंद पहले ही जीत दिला दी। भारत की तरफ से अर्शदीप और रिंकू सिंह को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 211 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए और 4 रन बनाकर आउट हो गए। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा (10 रन) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। फिर साई सुदर्शन और कप्तान केएल राहुल ने पारी को संभाला और 68 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 83 गेंद पर 62 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 64 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। इनके कोई भी बल्लेबाज ज़्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। सभी का आने जाने का क्रम लगा रहा। इस तरह पूरी टीम 46.2 ओवर में 211 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट झटके। जबकि ब्रॉन हैंड्रिक्स और केशव महाराज को दो-दो सफलता मिली। वहीं लिजाड विलियम्स और एडन मार्करम को एक-एक विकेट मिला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News