Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का पहला जन्मदिन मालदीव में मनाया

बिपाशा बसु ने बेटी देवी का पहला जन्मदिन मालदीव में मनाया

22 Dec 2023

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का पहला जन्मदिन मालदीव में मनाया

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस समय अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेटी देवी के साथ बिता रहे हैं। इस जोड़े ने हाल ही में अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाया। दोनों ने देवी के जन्मदिन के जश्न के लिए मालदीव को चुना और जन्मदिन के जश्न की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। ऐसे में बिपाशा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में पैपराजी बिपाशा से फाइटर के टीजर के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने बिपाशा से पूछा कि वह फिल्म ‘फाइटर’ के टीजर के बारे में क्या सोचती हैं, तो बिपाशा ने कहा कि इसमें हर कोई हॉट लग रहा है। करण बहुत हॉट हैं, वरना मैं उनसे शादी क्यों करती। इतना कहकर बिपाशा खुद पर हंसती हैं। सोशल मीडिया पर बिपाशा के इस वीडियो ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा है। इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी है।

ऐसे शुरू हुई बिपाशा-करण की प्रेम कहानी बिपाशा और करण की पहली मुलाकात फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी। जल्द ही वे अच्छे दोस्त बन गये और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 2016 में उनकी शादी हुई। शादी के 6 साल बाद उनके घर एक नन्हीं परी आई, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा। हाल ही में इस जोड़े को देवी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News