Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुरुगोविंद सिंह के चार साहिबजादों का देश और धर्म के प्रति महान बलिदान : योगी आदित्यनाथ


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साहिबजादा दिवस हर बच्चे और युवा को नयी प्रेरणा देता है। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने देश और धर्म के प्रति महान बलिदान दिया।

26 Dec 2023

गुरुगोविंद सिंह के चार साहिबजादों का देश और धर्म के प्रति महान बलिदान : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पर मंगलवार को वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) मनाया गया। साहिबजादाें की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधीर, पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के साथ सिख समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास गुरुवाणी से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साहिबजादा दिवस हर बच्चे और युवा को नयी प्रेरणा देता है। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने देश और धर्म के प्रति महान बलिदान दिया। मैं धन्यवाद दूंगा लखनऊ के सिख बंधुओं का कि वे 2020 से लगातार इस बात पर जोर देते रहे कि भारत के इतिहास को क्यों विस्मृत कर दिया गया। साहिबजादों के बलिदान को इतिहास के पन्नों में वह स्थान मिला जो मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं धन्यवाद दूंगा प्रधानमंत्री मोदी का जिनके प्रयासों से वीर बाल दिवस की मान्यता मिली। आज हम सब उन वीर बालकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए हैं। उनका बलिदान अपने परिवार के लिए नहीं था। उनका बलिदान देश और धर्म के लिए था। गुरुनानक देव जी से जो यात्रा शुरू हुई, उसका परिणाम रहा। सिख गुरुओं ने कभी चैन से बैठकर अपने लिए नहीं सोचा। आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई और बलिदान दिया।

गुरु गोविंद सिंह साहब के साहिबजादों को औरंगजेब के लोग लालच दे रहे थे, क्रूरता की हदें पार कर दिए लेकिन वे झुके नहीं। उनके बलिदान की कहानी हमारी युवा पीढ़ी के सामने आनी ही चाहिए। वीर अभिमन्यु की उम्र महज 16 वर्ष की थी। बच्चों को उन सबके बारे में पुण्य स्मरण करना चाहिए। इसमें राज्य सरकार का सहयोग हो। वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हों। समाज के ऐसे बच्चों का सम्मान हो।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को संदेश दिया है कि बच्चों का बलिदान प्रेरणादायक हैं। पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने पर भी मुख्यमंत्री योगी का जोर रहा है। बच्चों में देश और धर्म के प्रति वीर बालकों के बलिदान की भावना को जागृत करने की जरूरत है। सिख गुरुओं ने हिन्दू धर्म को बचाने के लिए बलिदान दिया। उसे इतिहास में लाने की जरूरत है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर लगातार कार्यक्रम होना हमारी सरकार और भाजपा की सिख समाज के प्रति भावना का प्रमाण है। समाज के प्रति बलिदान हमारी यादों में रहे। हमारी युवा पीढ़ी भी अपने गौरवशाली इतिहास से रूबरू हों। प्रधानमंत्री का भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है।

कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, जितिन प्रसाद, बलदेव सिंह औलख, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह, विधायक पंकज सिंह, विधायक नीरज बोरा, सरदार परविंदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News