Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

क्रिसमस पर शराब वाला केक काटते समय रणबीर कपूर ने 'जय माता दी' बोला, शिकायत दर्ज

सोशल मीडिया पर रणबीर को खूब ट्रोल किया गया, देखिए रिपोर्ट 

28 Dec 2023

क्रिसमस पर शराब वाला केक काटते समय रणबीर कपूर ने 'जय माता दी' बोला, शिकायत दर्ज

इस क्रिसमस पर बॉलीवुड का कपूर परिवार काफी सुर्खियों में है। सबसे पहले रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा का चेहरा मीडिया के सामने उजागर किया। इस स्टार किड के क्यूट चेहरे और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद कपूर परिवार ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब उसी सेलिब्रेशन पार्टी का रणबीर कपूर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। पूरे कपूर परिवार ने एक साथ मिलकर क्रिसमस मनाया। इस वायरल वीडियो में जलता हुआ चॉकलेट केक नजर आ रहा है।

ऐसा अक्सर केक को हल्का स्वाद देने के लिए उस पर अल्कोहल डालकर किया जाता है। इस केक में अल्कोहल डालकर रणबीर कपूर ने आग लगा दी। केक काटते समय कपूर परिवार एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहा है। इस बीच सीनियर एक्टर शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर हाथ में चाकू लेकर केक काटने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर केक पर शराब डालते हैं और ‘जय माता दी’ बोलते हुए केक पर आग लगा देते हैं। इसके चलते रणबीर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। एक्टर और उनके पूरे परिवार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। इस वीडियो को लेकर संजय तिवारी ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। संजय तिवारी ने अपनी शिकायत में जिक्र किया है कि, “हिंदू धर्म में अन्य राक्षसों की पूजा करते समय अग्नि की भी पूजा की जाती है। रणबीर कपूर और उनके परिवार ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते हुए जानबूझकर ‘जय माता दी’ कहा, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News