Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म 'पंचक' की रिलीज से पहले माधुरी दीक्षित ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

मराठी फिल्म 'पंचक' की रिलीज से पहले माधुरी दीक्षित ने अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक के दर्शन किए

02 Jan 2024

फिल्म 'पंचक' की रिलीज से पहले माधुरी दीक्षित ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की फिल्म 'पंचक' दर्शकों के लिए तैयार है। मराठी फिल्म 'पंचक' के रिलीज होने से पहले माधुरी दीक्षित ने सपरिवार सिद्धिविनायक के दर्शन किये। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी आगामी फिल्म मराठी फिल्म 'पंचक' के लिए पूजा-अर्चना करने और बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने और बेटों अरिन-रयान के साथ प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। बाप्पा का आशीर्वाद लिया।

माधुरी दीक्षित का कहना है कि वह यहां गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 'पंचक' रिलीज हो रही है। उन्होंने सभी से फ़िल्म देखने का आग्रह किया। मुस्कुराते हुए माधुरी ने कहा कि भले ही फिल्म मराठी भाषा में है, लेकिन सबटाइटल तो होंगे ही। उल्लेखनीय है कि माधुरी दीक्षित ने आगामी मराठी फिल्म 'पंचक' के लिए निर्माता के रूप में एक नई भूमिका में कदम रखा है। फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 12 दिसंबर, 2023 को माधुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। राहुल अवाटे और जयंत जथार की निर्देशित और लिखित फिल्म में प्रभावशाली कलाकारों की टोली है।

फिल्म में आदिनाथ कोठारे, दिलीप प्रभावलकर, भारती आचरेकर, आनंद इंगले, तेजश्री प्रधान, सतीश अलेकर, नंदिता पाटकर, सागर तलशिकर, संपदा कुलकर्णी, आशीष कुलकर्णी, दीप्ति देवी, विद्याधर जोशी, गणेश मयेकर और आरती वडगबलकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह विशेष रूप से 5 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। कोंकण की सुरम्य पृष्ठभूमि पर आधारित, 'पंचक' डार्क कॉमेडी की शैली पर आधारित है, जो अंधविश्वास और मृत्यु के भय के विषयों पर आधारित है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News