Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल में मनमुटाव के लिए अधीर ने भाजपा पर लगाए आरोप

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में हुई आपसी मनमुटाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए

03 Jan 2024

तृणमूल में मनमुटाव के लिए अधीर ने भाजपा पर लगाए आरोप

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में हुई आपसी मनमुटाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा नेताओं के बीच जारी 'मनमुटाव’ की पटकथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लिखी है। मीडिया के एक वर्ग से विशेष बातचीत में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आगामी दिनों में भाजपा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर सकती है।

सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के 27वें स्थापना दिवस समारोह के बीच पार्टी के आंतरिक मतभेद सामने आए थे। इसके वरिष्ठ नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर कटाक्ष किया जिस पर अगली पीढ़ी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस बहस पर चौधरी ने कहा कि जो भी नाटक चल रहा है उसकी पटकथा भाजपा ने लिखी है। अगर किसी दिन भाजपा अभिषेक को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने लगे तो आश्चर्यचकित न हों। यही कारण है कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) उनके खिलाफ चुप हो गई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक 2021 में ईडी द्वारा उसके नयी दिल्ली स्थित कार्यालय में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ के बाद अचानक कांग्रेस विरोधी हो गए। तृणमूल कांग्रेस में विवाद तब सामने आया जब ममता बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को उचित सम्मान देने की आवश्यकता पर जोर दिया और इस दावे से इनकार किया कि बुजुर्ग नेताओं को सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने बढ़ती उम्र के साथ कार्य कुशलता और उत्पादकता में गिरावट का हवाला देते हुए राजनीति में सेवानिवृत्ति की आयु के बारे में बात की थी। अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस की युवा ब्रिगेड का नेतृत्व करने वाला माना जाता है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News