Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

माओवादियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को जलाया

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से निकल गए। इसके बाद मजदूरों ने वाहनों में लगी आग को बुझाया।

05 Jan 2024

माओवादियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को जलाया

लातेहार/चतरा। लातेहार और चतरा जिले के बॉर्डर पर नक्सलियों ने शुक्रवार की शाम जमकर उत्पात मचाया। लातेहार के बरियातू और चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित कुरुमदारी गांव के मानक नदी पर हो रहे पुल निर्माण कार्य पर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने धावा बोलकर तीन वाहन में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार बरियातू थाना क्षेत्र के बालूभांग और सिमरिया थाना क्षेत्र के कुरुमदारी गांव के बीच में स्थित नदी में पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार की शाम लगभग 8 की संख्या में हथियारबंद नक्सली निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों को बंधक बना लिया। सभी मजदूरों को एक कमरे में ले जाकर बैठा दिया और उनका मोबाइल ले लिया। नक्सलियों ने मजदूरों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना संगठन के आदेश के निर्माण कार्य आरंभ ना करें नहीं तो इसका परिणाम भुगतना होगा।

इसके बाद नक्सली घटना स्थल पर खड़े तीन वाहनों में आग लगा दी। इनमें एक जेसीबी, एक पोकलेन और एक टैंकर शामिल है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से निकल गए। इसके बाद मजदूरों ने वाहनों में लगी आग को बुझाया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि नक्सलियों ने तीन वाहनों को जलाया है। संभावना जताई जा रही है कि माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे इलाके को सील कर छापेमारी कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News