Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अब बनगांव में ईडी पर हमला

जब ईडी के अधिकारी शंकर आध्या को गिरफ्तार करने के लिए घर से बाहर निकले तो महिलाओं के एक समूह ने ईडी की गाड़ी के सामने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया

06 Jan 2024

अब बनगांव में ईडी पर हमला

शुक्रवार सुबह ही संदेशखली में ईडी पर भारी हमला हुआ था। इस हमले में घायल ईडी के तीन अधिकारी अस्पताल में भर्ती हैं। देश भर में इस हमले की निंदा हो रही है। गवर्नर बोस ने हमले की कड़ी निंदा की है। तृणमूल ने कहा कि हमला वांछनीय नहीं है। इसके बाद रात को फिर वही घटना हुई। इस बार शंकर आध्या को बनगांव से गिरफ्तार कर लाने के दौरान ईडी की गाड़ी पर फिर हमला हुआ जिसमें ईडी अधिकारियों के कार का शीशा टूट गया।

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि शुक्रवार रात तकरीबन 12:30 बजे जब ईडी के अधिकारी शंकर आध्या को गिरफ्तार करने के लिए घर से बाहर निकले तो महिलाओं के एक समूह ने ईडी की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वे ईडी के अधिकारियों और केंद्रीय बलों के जवानों के खिलाफ भी अफवाहें फैल रही थीं प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि एक गाड़ी पर पथराव भी किया गया। शंकर आध्या के समर्थकों ने बार-बार कार रोकने की कोशिश की।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह ईडी के जांच अधिकारी संदेशखाली में राशन भ्रष्टाचार मामले की जांच करने शेख शाहजहां के घर गये थे। सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। इन सबके बीच करीब हजार लोगों की भीड़ ने ईडी अधिकारियों और सेंट्रल फोर्स के जवानों को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। किसी तरह ईडी अधिकारियों और केंद्रीय बल के जवानों ने अपनी जान बचाई। इस घटना में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News