Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करते स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर, वीडियो वायरल

जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आ

06 Jan 2024

जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करते स्पॉट हुईं सारा तेंदुलकर, वीडियो वायरल

जाह्नवी कपूर बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आईं। इस शो में जाह्नवी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर कमेंट किए। उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने साफ किया है कि वह शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आंध्र प्रदेश में देवदर्शन करने पहुंचे।

जाह्नवी और शिखर एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन किसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि बाद में ये फिर से एक हो गए और अब ये रिलेशनशिप में हैं। उन्हें अक्सर देवदर्शन जाते हुए भी देखा जाता है। शुक्रवार को जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना करने गईं। उनका और शिखर का दर्शन के लिए जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। अब शिखर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सारा तेंदुलकर के साथ हैं।

शिखर और सारा ने दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की। बाद में दोनों कार में एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आते हैं। उनके इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिखर और सारा अच्छे दोस्त हैं। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच नेटिजेंस इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ ने कमेंट्स में जाह्नवी कपूर और शुबमन गिल का जिक्र करते हुए मजेदार कमेंट्स किए हैं। सारा और शुबमन की डेटिंग की चर्चाएं चल रही हैं। जाह्नवी ने हाल ही में शिखर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News