Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बाबूलाल मरांडी का दावा, राज्यसभा सीट और 200 करोड़ में हुई सरफराज के इस्तीफे की डील

गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरफराज अहमद के इस्तीफा के लिए 200 करोड़ में हेमंत सोरेन से डील हुई है।

07 Jan 2024

बाबूलाल मरांडी का दावा, राज्यसभा सीट और 200 करोड़ में हुई सरफराज के इस्तीफे की डील

धनबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को दावा किया कि राज्यसभा सीट और 200 करोड़ में गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफे की डील हुई है।

धनबाद में सर्किट हाउस पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड आने की खबर है लेकिन अब तक इसकी सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद मीडिया को उनके आगमन की जानकारी दी जाएगी।

गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरफराज अहमद के इस्तीफा के लिए 200 करोड़ में हेमंत सोरेन से डील हुई है। यह डील राज्यसभा सदस्य के लिए हुई है। यह चर्चा पूरे झारखंड में सड़कों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का जेल जाना लगभग तय है। इसलिए जिस तरह लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था। उसी तरह से गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन भी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में हैं। इसलिए हेमंत सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट को खाली करवाया है। पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना ही एक मुख्य कारण समझ में आता है, दूसरा कोई भी कारण समझ में नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में धनबाद में नए एसएसपी के पदभार ग्रहण के बाद अवैध कोयले कारोबारी और उसमें संलिप्त पुलिस पदाधिकारी पर भी कार्रवाई चल रही है, जिसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कार्रवाई की जा रही है लेकिन जिनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए वह नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व एसएसपी संजीव कुमार के ऊपर कार्रवाई के बजाय उनका प्रमोशन कर डीआईजी बना दिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री खुद इस राज्य को लूटने में लगे हैं। वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में लूट मची हुई है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी चल रही है। हर सीट के लिए हम तैयार हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News