Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी को न्याय यात्रा की जगह ज्ञान यात्रा करनी चाहिए


केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य की पूर्ववर्ती बेघल सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यहां के ग्रामीणों को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा, उसे ठीक करने आया हूं।

13 Jan 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी को न्याय यात्रा की जगह ज्ञान यात्रा करनी चाहिए

रायपुर। राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को न्याय यात्रा की जगह ज्ञान यात्रा करनी चाहिए। किसी न किसी गांव में उन्हें किसी से ज्ञान जरूर मिलेगा। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य की पूर्ववर्ती बेघल सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यहां के ग्रामीणों को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा, उसे ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी के काम करे उसके लिए सबके साथ बैठक करके आगे की कार्यवाही की जाएगी।

कांग्रेस नेताओं के अयोध्या न जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी रही है। कांग्रेस के डीएनए में हिंदू विरोध है। कांग्रेस ने 70 साल तक लटकाने और भटकाने का काम किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News