Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हम आपकी बात सुनना चाहते हैं', राहुल गांधी ने 'मन की बात' का जिक्र कर पीएम मोदी पर कसा तंज

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिले के खोंगजोम से की. मण‍िपुर पिछले साल मई माह से जातीय ह‍िंसा से जूझ रहा है.

14 Jan 2024

हम आपकी बात सुनना चाहते हैं', राहुल गांधी ने 'मन की बात' का जिक्र कर पीएम मोदी पर कसा तंज

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और इंड‍िया अलायंस में शामिल पार्टियां तैयार‍ियों में जुटी हैं. इस बीच राहुल गांधी की रव‍िवार (14 जनवरी) को मण‍िपुर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा' भी इसी कड़ी के एक ह‍िस्‍से के रूप में देखी जा रही है. मण‍िपुर यात्रा के बहाने कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' पर तंज कसते हुए कहा क‍ि 'हम आपकी बात सुनते हैं. आपको 'मन की बात' नहीं बताना चाहते हैं. हम आपके 'मन की बात' सुनना चाहते हैं.' 

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिले के खोंगजोम से की. मण‍िपुर पिछले साल मई माह से जातीय ह‍िंसा से जूझ रहा है. मण‍िपुर ह‍िंसा को लेकर व‍िपक्ष ने सड़क से लेकर संसद तक आवाज भी उठाई है. कांग्रेस ने मण‍िपुर मामले पर केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार दोनों पर लगातार हमले क‍िए हैं. इस मुद्दे पर व‍िपक्षी गठबंधन भी कांग्रेस के साथ खड़ा नजर आया है. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मण‍िपुर रैली के दौरान कहा कि वह गत 29 जून को मणिपुर आए और उस दौरान जो देखा और सुना था, न वो पहले कभी देखा और न सुना. उन्‍होंने कहा कि वह साल 2004 से राजनीति में हैं. पहली बार ऐसे राज्य में गया था जहां पर सरकारी ढांचा ध्‍वस्‍त हो गया था. वो मणिपुर अब पहले जैसा नहीं था. मण‍िपुर ह‍िंसा में कई भाई-बहन, माता-पिता की मौत हुई लेक‍िन आज तक भारत के प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने के ल‍िए यहां नहीं आए हैं. यह बेहद ही शर्मनाक बात है. 

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि शायद बीजेपी-आरएसएस के ल‍िए मणिपुर भारत का हिस्सा ही नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा का ज‍िक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा क‍ि उन्‍होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा न‍िकाली और लोगों से भारत को जोड़ने की बात की, उनसे नफरत मिटाने की बात करते हुए लाखों लोगों से बातचीत कर उनका दर्द सुना.  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News