Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थानः सीकर में दो कारों की भिड़ंत में छह लोगों की मौत, पांच गंभीर

पुलिस के अनुसार लक्ष्मणगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखे पांच शवों में तीन पुरुष, एक महिला एवं एक बच्चा शामिल है जबकि अन्य एक शव सीकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में है।

14 Jan 2024

राजस्थानः सीकर में दो कारों की भिड़ंत में छह लोगों की मौत, पांच गंभीर

जयपुर। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में रविवार देर शाम तेज रफ्तार दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों कार पूरी चकनाचूर हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मणगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखे पांच शवों में तीन पुरुष, एक महिला एवं एक बच्चा शामिल है जबकि अन्य एक शव सीकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में है।

पुलिस के अनुसार कार से नागौर निवासी मौलासर निवासी और जीप में खाचरियावास निवासी शख्स का आई कार्ड मिला है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) धर्माराम ने बताया कि हादसा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ से निकल रहे जयपुर-बीकानेर हाईवे के मणि महल के पास रविवार शाम पौने पांच बजे हुआ था। जहां बोलेरो गाड़ी लक्ष्मणगढ़ से सीकर की तरफ आ रही थी जबकि दूसरी अर्टिगा गाड़ी सीकर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ आ गई थी। ऐसे में वह बोलेरो से भिड़ जाने से हादसा हो गया। फिलहाल अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ कैसे आई। पुलिस मृतकों की जानकारी जुटा रही है। बाकी पांच घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें लक्ष्मणगढ़ से सीकर रेफर किया गया है। बोलेरो गाड़ी का चालक मूलचंद है, जो जीण माता इलाके के खाचरियावास के रहने वाले हैं। वह पड़ोसी गांव दांतला के लोगों को मकर संक्रांति के पर्व पर लक्ष्मणगढ़ लेकर गए थे। इस हादसे के बाद शव गाड़ियों में बुरी तरह से फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News