Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, थलतेज में अंतिम संस्कार

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी शाह (65) का सोमवार को मुंबई के हॉस्पिटल में निधन हो गया

15 Jan 2024

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, थलतेज में अंतिम संस्कार

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी शाह (65) का सोमवार को मुंबई के हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर अहमदाबाद लाया गया है। केन्द्रीय मंत्री के गुजरात में होने की वजह से वे अहमदाबाद में बहन के घर पर पहुंचे। सोमवार को बनासकांठा और गांधीनगर में होने वाला केंद्रीय गृहमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया।

अमित शाह की बड़ी बहन लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से जूझ रही थीं। एक महीना पहले उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर अहमदाबाद लाया गया और दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकली जो थलतेज श्मशान गृह पहुंची। मंत्रोच्चारण और विधिपूर्वक पार्थिव देह को अंतिम विदाई दी गई।

इस दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी, पुलिस आयुक्त जी एस मलिक, सांसद डॉ. किरीट सोलंकी, विधायक डॉ हर्षद पटेल, दिनेश कुशवाहा, स्थायी समिति चेयरमैन देवांग दाणी समेत भाजपा के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए रविवार से ही अहमदाबाद में थे। सोमवार को वह बनासकांठा और गांधीनगर जिले में दो कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News