Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

औरंगाबाद में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पलामू के चार लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक पलामू जिले के पांच युवक औरंगाबाद जिले के नबीनगर में मेला में आए थे। पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में इनमें से कुल चार लोगों की जान चली गई।

16 Jan 2024

औरंगाबाद में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पलामू के चार लोगों की मौत

पटना। बिहार में औरंगाबाद जिले के नबीनगर में सोमवार शाम एक बुजुर्ग की हत्या से गुस्साए स्थानीय लोगों ने तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक पलामू जिले के पांच युवक औरंगाबाद जिले के नबीनगर में मेला में आए थे। पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में इनमें से कुल चार लोगों की जान चली गई। नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में कार सवार एक युवक ने दुकान में बैठे एक बुजुर्ग को गोली मार दी। मृतक बुजुर्ग की पहचान महुली (नबीनगर) गांव निवासी रामशरण चौहान (60 वर्ष) के रूप में की गई है। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र से आए मुजाहिद राइन, अरमान अंसारी, चमन मंसूरी को मौत के घाट उतार दिया जबकि वकील अंसारी और अजीत शर्मा बुरी तरह घायल हो गए।

जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वप्ना जी मेश्राम ने मंगलवार को बताया कि एक कार को नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास दुकान के सामने पार्क करने के बाद हुए विवाद में कार सवार व्यक्ति ने गोली चला दी। इससे दुकान में बैठे एक स्थानीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार पांच लोगों के साथ मार पिटाई की, जिसमें तीन की मौत हो गई जबकि दो को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी वरीय पदाधिकारी घटना पर कैंप कर रहे हैं। इस मामले में सभी दोषियों को चिह्नित करके अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News