पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
बीते मंगलवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। पटना समेत 22 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज बुधवार को पटना समेत 12 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
पटना। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के मुताबिक आगामी 20 जनवरी तक प्रदेश वासियों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं आज 12 जिलों में बारिश के अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे की वजह से राजधानी एक्सप्रेस 22 घंटे देरी से खुली। इसके अलावा चार फ्लाइटें रद्द कर दी गईं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
बीते मंगलवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। पटना समेत 22 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज बुधवार को पटना समेत 12 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
बारिश के चलते 20 जनवरी तक प्रदेश के अधिकतर भाग में शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। 18.5 डिग्री सेल्सियस नवादा का प्रदेश में अधिकतम तापमान रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।