Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' से कटा सलमान खान का पत्ता

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं

17 Jan 2024

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' से कटा सलमान खान का पत्ता

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पहले खुलासा हुआ था कि संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन अब ये बात सामने आई है कि भाईजान इस फिल्म से बाहर हो गए हैं।

संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म के कारण चर्चा में हैं। संजय की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ जल्द ही पर्दे पर आएगी। इस फिल्म के लिए सलमान खान और आलिया भट्ट का नाम जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ की शूटिंग इसी साल शुरू होगी, लेकिन अब इस फिल्म से सलमान का पत्ता कट गया है। कहा जा रहा है कि भाईजान की जगह शाहरुख खान ने ले ली है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

संजय लीला भंसाली और सलमान खान पहले भी साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ से सलमान का नाम कटने से भाईजान के फैंस नाराज हैं, लेकिन शाहरुख के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News