वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
एक बच्ची ने मुझसे पूछा कि इस यात्रा के पीछे मकसद क्या है? तो मैंने उसे बताया कि इस यात्रा का मकसद है उसकी बात सुनना। ये समझना कि नगालैंड के लोग क्या महसूस करते हैं और कैसे जिंदगी जीते हैं।
कोहिमा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा नगालैंड में है। राहुल गांधी ने चौथे दिन सुबह 9 बजे नगालैंड के वीकेटाउन, झुनहाबोटो से यात्रा की शुरुआत की। मोकोकचुंग में उन्होंने लोगों से कहा, मैं शर्मिंदा हूं कि पीएम मोदी ने 9 साल पहले नगालैंड के लोगों से नगा संधि को लेकर एक वादा किया था, लेकिन इसे लेकर कुछ नहीं किया। अगर आपके पास किसी चीज का हल नहीं है, तो आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए। राहुल ने कहा, मैंने नगालैंड के गांव के लोगों के साथ चाय पी। एक बच्ची ने मुझसे पूछा कि इस यात्रा के पीछे मकसद क्या है? तो मैंने उसे बताया कि इस यात्रा का मकसद है उसकी बात सुनना। ये समझना कि नगालैंड के लोग क्या महसूस करते हैं और कैसे जिंदगी जीते हैं।
इसके बाद यात्रा चुचुयिम्बेंग गांव में मॉर्निंग ब्रेक के लिए रुकी। दोपहर 2.30 बजे यहां से यात्रा आगे बढ़ी। शाम 4.30 बजे को मेरांगकोंग पहुंची। यहां राहुल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद तुली पहुंची। यहां रात्रि विश्राम होगा। गुरुवार को यात्रा असम में प्रवेश करेगी।
कोहिमा में लोगों को संबोधित करने हुए राहुल ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप छोटे राज्य हैं, आपको देश के बाकी लोगों जैसे बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। राहुल ने यहां द्वितीय विश्व युद्ध के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इंडिया्र में सीट शेयरिंग को लेकर राहुल ने कहा कि अलायंस चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत जारी है। ज्यादातर जगह आसान है, कुछ एक जगह पर थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सीट शेयरिंग की मुद्दा हम आसानी से सुलझा लेंगे।