वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सभा 27 या 28 जनवरी को होने की बात कही गई। सभा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया।
पटना। कांग्रेस ने राहुल गांधी की सभा में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल नेता शकील अहमद खान ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्हें राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने 27 जनवरी को किशनगंज में न्याय यात्रा के प्रवेश करने की संभावना जताई। उन्होंने सीएम को बताया कि पूर्णिया में राहुल गांधी की सभा होगी। सभा 27 या 28 जनवरी को होने की बात कही गई। सभा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया।
उन्होंने सीएम को बताया कि बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार सहित 7 जिलों में 425 किलोमीटर यात्रा होगी।
भाजपा और एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने की वकालत की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को संयुक्त कार्यक्रम तय करना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन चलाने पर जोर दिया।
इससे पहले आज आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से भी सीट शेयरिंग को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीट बंटवारे को लेकर हो रही देरी पर लालू यादव ने कहा कि इतना जल्दी हो जाता है? भीतर में सब हो रहा। लालू से जब पूछा गया कि नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं, आपने मकर संक्रांति पर इस बार टीका नहीं लगाया उनको, इस पर लालू यादव ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक में कहा था कि प्रयास यह होना चाहिए कि हर सीट पर इंडिया गठबंधन दिखाई दे।
वहीं राजद सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद ने क्षेत्रीय दलों के विभिन्न राज्यों में प्रभाव को लेकर हुई चर्चा के दौरान कहा कि राजद भी इससे सहमत है। राजद भी चार-पांच राज्यों में प्रत्याशी देने की तैयारी में है। उन्होंने इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को प्रमुख भूमिका निभाने पर जोर दिया।