Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंडः गम्हरिया स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत

बताया जाता है कि सभी मृतक बड़ाबंम्बू और खरसावां रेलवे स्टेशन के थे, जो काम करने आदित्यपुर और गम्हरिया जाते थे। गुरुवार शाम वापस ट्रेन पकड़ने आने के दौरान यह घटना घटी। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

18 Jan 2024

झारखंडः गम्हरिया स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के गमहरिया स्टेशन के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। जब गम्हरिया और आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बीच कुछ यात्री बड़ी संख्या में ट्रेन पकड़ने के लिए गम्हरिया स्टेशन आ रहे थे, तभी उत्कल एक्सप्रेस की चपेट आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना रेलवे पोल संख्या 260/20 के पास की है।

बताया जाता है कि सभी मृतक बड़ाबंम्बू और खरसावां रेलवे स्टेशन के थे, जो काम करने आदित्यपुर और गम्हरिया जाते थे। गुरुवार शाम वापस ट्रेन पकड़ने आने के दौरान यह घटना घटी। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीसीएम देवराज बेनर्जी ने बताया है कि घटना की सूचना उन्हें मिली है।लेकिन इस हादसे में कितने लोगों की जान गयी है यह अब तक स्पष्ट नहीं है। सटीक जानकारी मिलने के बाद आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली पुरी उत्कल एक्सप्रेस टाटानगर स्टेशन जा रही थी। इस बीच गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास घने कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पांच लोग तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे द्वारा सभी शव रेलवे ट्रैक से हटाने का कार्य जारी है। वहीं जमशेदपुर रेल एसपी ऋषव कुमार झा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गम्हरिया थाना पुलिस समेत रेलवे पुलिस अन्य शव तलाश में जुटी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News