Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बीएसएफ का सरहद पर शुरू हुआ ऑपरेशन अलर्ट

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सरहद पर ऑपरेशन अलर्ट शुक्रवार से शुरू

19 Jan 2024

बीएसएफ का सरहद पर शुरू हुआ ऑपरेशन अलर्ट

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सरहद पर ऑपरेशन अलर्ट शुक्रवार से शुरू कर दिया, जो जनवरी के अंत तक चलेगा। इस बार का ये अलर्ट ऑप्स अलर्ट है। इस दौरान बीएसएफ के जवान पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी नियमित गश्त और बढ़ी हुई चौकसी के साथ अलर्ट पर रहेंगे। इस दौरान रात और दिन मिला कर 24 घंटे निगरानी तंत्र चौकस और मुस्तैद रहेगा। इस बार भी गणतंत्र दिवस तथा बदलते मौसम के चलते कड़ाके की ठंड और धुंध में सीमा पर तेज ठंडी हवाओं और कोहरे की स्थिति से निपटने को लेकर बीएसएफ अतिरिक्त निगरानी के साथ अलर्ट मोड पर रहेगी।

इन दिनों सीमावर्ती इलाकों में मौसम का अत्यधिक असर देखने को मिलता है। सर्दी के मौसम में दिन और रात के बदलते तापमाप के चलते अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता रहती है। ठंड और घने कोहरे के चलते बदलते मौसमी परिवेश व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियां तथा घुसपैठ रोकने के लिए ऑपरेशन अलर्ट के तहत बीएसएफ की ओर से सजग रहते हुए कड़ी निगरानी की जाती है। ऑपरेशन अलर्ट के दौरान बॉर्डर पर तारबंदी के नजदीक अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों के साथ उनका हौसला अफजाई करने के लिए अधिकारी भी रहेंगे और कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

ऑपरेशन के चलते बीएसएफ की सभी विंग एक्टिव रहेंगी। ऑपरेशन के दौरान तारबंदी में उन जगहों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, जहां गैप ज्यादा है। सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर (नार्थ) के डीआईजी वायएस राठौड़ ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान डिजिटल निगरानी यंत्रों व सर्दी के मौसम से बचाव के साधनों का उपयोग करके ऑपरेशनल गतिविधियों पर जोर देंगे। चौकसी के लिहाज से सबसे दुरुह, दुर्गम माने जाने वाले राजस्थान के बॉर्डर पर पेट्रोलिंग और गश्त को बढ़ाया जाएगा औऱ तारबंदी के निकट बीएसएफ के अधिकारी व जवान व्हिकल, केमल व फुट पेट्रोलिंग तथा खुर्रा चेकिंग के माध्यम से दिन-रात पेट्रोलिंग करेंगे।

ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सीमा पर बीएसएफ का खुफिया तंत्र सहयोगी एजेंसी के साथ तालमेल के द्वारा सूचनाओं का आदान-प्रदान कर निगरानी को मजबूत करेगा। इसके अलावा स्थानीय निवासियों और पुलिस से भी बीएसएफ का तालमेल होगा। ताकि सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ, तस्करी और नापाक हरकत को मुस्तैदी के साथ रोका जा सके। बताया जा रहा है कि अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भी ऑप्स अलर्ट के दौरान अतिरिक्त चौकसी व निगरानी रखी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News