पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन के दिन राज्य में मुख्यमंत्री के एकजुटता मार्च पर भी तीखा कटाक्ष किया
सिलीगुड़ी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद और उच्च शिक्षा परिषद के साथ मुख्य मंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला।
उन्होंने ने कहा कि परीक्षा के सिर्फ 10 दिन बचे है और पूरे राज्य में कोहरा और ठण्ड पड़ रही है। माध्यमिक दोनों परीक्षाएं सुबह 9.45 बजे से शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी होगी।इसके लिए उन्होंने परिषद के बजाय राज्य के मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया।
शुक्रवार को सुभेंदु अधिकारी कोलकाता से हवाई मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से कूचबिहार के मेखलीगंज के लिए रवाना हो गये। इससे पहले, उन्होंने हवाईअड्डे पर पत्रकारों से मुलाकात की और माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाओं का समय आगे बढ़ाने के बोर्ड के फैसले के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन के दिन राज्य में मुख्यमंत्री के एकजुटता मार्च पर भी तीखा कटाक्ष किया।