Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाक चौबंद

ज़रूरत पडऩे पर घटनास्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा

24 Jan 2024

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा चाक चौबंद

कोलकाता। गणतंत्र दिवस की तैयारी अंतिम दौर पर है। रेड रोड पर होने वाली परेड को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा कोलकाता पुलिस की ओर से महानगर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पिकेट बैठाकर नाका चेकिंग भी किया जा रहा है। हर तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोलकाता पुलिस सक्रिय है।
चूंकि रेड रोड पर गणतंत्र दिवस के मौके पर काफी चहल पहल दिखती है इसलिए 26 जनवरी को रेड रोड इलाके में 2500 पुलिस तैनात रहेगी।  शुक्रवार को रेड रोड इलाके को 17 जोन और 125 सेक्टर में बांटा गया है। 22 डीसी रैंक के अधिकारी और 42 एसी रैंक के अधिकारी सुबह 6 बजे से रेड रोड इलाके में ड्यूटी पर रहेंगे। इनके अधीन सब इंस्पेक्ट, इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। रेड रोड क्षेत्र में 3 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (क्यूआरटी), 10 सैंड बैंक बंकर, 10 वॉच टावर होंगे। 12 मोटरसाइकिल गश्ती दल इलाके में गश्त करेंगे। शहर भर में 8 एचआरएफएस वैन चलेंगी। इसके अलावा, 7 नदी गश्ती बल गश्त करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर शुभंकर सिन्हा सरकार रेड रोड के प्रभारी होंगे। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विक्टोरिया मेमोरियल, अलीपुर चिडिय़ाघर, हर शॉपिंग मॉल, हर होटल, पार्क समेत शहर के महत्वपूर्ण इलाकों में बुधवार से ही चेकिंग शुरू कर दी गई है। हाल ही में संग्रहालय में बम की धमकी वाले ईमेल मिलने की घटना हुई थी इसलिए कोलकाता में हर महत्वपूर्ण संस्थान और पर्यटन को मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। खासकर इन जगहों पर कड़ी सुरक्षा रखने के निर्देश दिए गए है। ज़रूरत पडऩे पर घटनास्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News