Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सुकांत मजूमदार को हावड़ा में घटनास्थल पर जाने से पुलिस ने रोका

बंगाल में बुलडोजर सरकार की जरूरत: भाजपा

27 Jan 2024

सुकांत मजूमदार को हावड़ा में घटनास्थल पर जाने से पुलिस ने रोका

हावड़ा। बेलिलीयस रोड में 24 जनवरी को हुई घटना में घायल लोगों से मिलने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार आज हावड़ा पहुंचे थे. जहां हावड़ा नगर निगम के सामने ही पुलिस ने बैरिकेड कर उन्हें जाने से रोक दिया. पुलिस का कहना है कि इलाके में 144 धारा लागू है इसलिए वहां जाना अभी ठीक नहीं होगा. इसके बाद सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से रोक दिया. हम बैरिकेड तोड़ सकते थे हमारे कार्यकर्ता तैयार थे. लेकिन हम यहां की स्थिति को और बिगाडऩा नहीं चाहते है. इस मामले में शांति आवश्यक है.

बंगाल में बुलडोजर चलेगा जब बीजेपी की सरकार आएगी. हम जानते है कि पुलिस टीएमसी के इशारों पर चलती है. आने वाले समय में हम सीपी ऑफिस का घेराव करेंगे. सीपी से पुछेंगे की क्या वहां पर प्रमोटिंग करने के लिए और उस जगह को पाकिस्तान बनाने की प्लानिंग चल रही है. माध्यमिक परीक्षा आ रहा है हम जानते हैं अगर जरूरत पड़ी तो बिना माइक के हम घेराव करेंगे.भाजपा को जवाब चाहिये. शेख शाहजहां जैसे लोग को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है.

हावड़ा थानांतर्गत हावड़ा मैदान के निकट फांसीतल्ला मोड़ में गत बुधवार की रात असामाजिक तत्वों के तांडव के कारण दूसरे दिन यानी गुरुवार को टिकियापाड़ा इलाके में धारा 144 लगा दी गयी थी. दरअसल गत बुधवार की रात को दोनों गुटों के बीच हुई झड़प में 8 लोग घायल हो गए थे. इस दौरान पुलिस और रैफ ने देर रात उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर 10 किया और स्थिति को नियंत्रित किया. पिछले साल हावड़ा के शिवपुर इलाके रामनवमी जुलूस के दिन और उसके अगले दिन सांप्रदायिक झड़प से महौला गरमाया हुआ था. एक बार फिर उसी तरह की घटना समाने आई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News