Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा स्लोगन 'इस बार भाजपा चार सौ पार'

दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाकर एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन लिखा। उन्होंने खुद भी बुलंद आवाज में एक नारा देते हुए कहा कि कहे हर दीवार एक बार फिर मोदी सरकार।

28 Jan 2024

बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा स्लोगन 'इस बार भाजपा चार सौ पार'

लखनऊ। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ दीवार लेखन अभियान के अंतर्गत रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लोकसभा लखनऊ की कैंट विधानसभा में आयोजित दीवार लेखन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाकर एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन लिखा। उन्होंने खुद भी बुलंद आवाज में एक नारा देते हुए कहा कि कहे हर दीवार एक बार फिर मोदी सरकार। इस नारे पर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक विजय हासिल करके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

दीवार लेखन अभियान के अंतर्गत एक बार फिर से मोदी सरकार नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में बूथ स्तर पर दीवार लेखन कार्यक्रम को गति दे रहे हैं। दीवार लेखन कार्यक्रम प्रदेश में 30 जनवरी तक चलेगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया है। जनता से अपील कर रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा को अपना मत और समर्थन देकर ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News