Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गोली की आवाज से दहला पर्णश्री, रक्तरंजित अवस्था में मिला कांस्टेबल

सर्विस रिवाल्वर से पुलिसकर्मी ने मारी खुद को गोली

30 Jan 2024

गोली की आवाज से दहला पर्णश्री, रक्तरंजित अवस्था में मिला कांस्टेबल

कोलकाता। बेहाला के पर्णश्री इलाके में सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने के कारण पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। मृतक पुलिस का नाम पुलक बेपारी (35) है। वह वायरलेस ब्रांच में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। बेहाला के पर्णश्री इलाके के गोपाल मिश्र रोड के एक आवासन में किराये पर फ्लैट लेकर वो रहते थे। स्थानीय लोगों की माने तो करीब एक साल से वो इस फ्लैट में रह रहे थे। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे उस फ्लैट के अंदर उन्होंने खुद के सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है। 
पुलिस सूत्रों की माने तो गोली उनके माथे में लगी थी, जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल भेज दिया है।  स्थानीय लोगों की माने तो जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त घर पर पुलक की पत्नी और बेटा मौजूद थे।  मंगलवार की शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने फ्लैट के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि पुलक रक्तरंजित अवस्था में गिरा पड़ा था। घटना की सूचना पर्णश्री थाने की पुलिस को दी गयी। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल ने किसी कारण से दिसंबर 8 से 12 दिसंबर तक की छुट्टी ली थी लेकिन छुट्टी को उसने बढ़ा दिया था। पांच दिनों के बदले वह करीबन 35 दिनों के बाद अपने काम पर वापास लौटा था। वह सोमवार को ही काम पर लौटा था, उसने उसी दिन अपनी सर्विस रिवाल्वर  खुद को गोली मार ली। मृतक  मूल रूप से वह उत्तर 24 परगना का रहनेवाला बताया जा रहा है।  हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की है। 
जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल की उनकी पत्नी के साथ रिश्ता ठीक तरीके से नहीं चल रहा था। हो सकता है इसी कारण मानसिक अवसाद से ग्रस्त उन्होंने खुद को गोली मार ली। पर्णश्री थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है लेकिन इस घटना के पीछे असली वजह क्या है? इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटनास्थल पर कोलकाता पुलिस के फारेंसिक की टीम भी पहुंची है। पुलिस की माने तो घटना को लेकर मृतक के पत्नी, सहकर्मी और परिजनों से भी पूछताछ की जायेगी। बताते चलें कि यह पहली ऐसी घटना नहीं है जब खुद के सर्विस रिवाल्वर से किसी पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की है। इससे पहले भी इस तरह की दर्जनों घटनाएं राज्य में घटी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News