Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आज से बजट अधिवेशन, नहीं होगा राज्यपाल का अभिभाषण, 8 को बजट

5 फरवरी से शुरू होने वाले बजट के पहले दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिस्सा लेंगी।

04 Feb 2024

आज से बजट अधिवेशन, नहीं होगा राज्यपाल का अभिभाषण, 8 को बजट

कोलकाता। सोमवार से राज्य विधानसभा का बजट अधिवेशन शुरू होने जा रहा है । खबर के मुताबिक यह अधिवेशन 5 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगा । हर साल राज्यपाल के अभिभाषण से बजट अधिवेशन शुरू होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल रस्मी तौर पर  अभिभाषण नहीं देंगे।  इस दौरान आम बजट को भी पेश होना है। वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य 8 फरवरी को सदन में बंगाल का बजट पेश करेंगी। 

5 फरवरी से शुरू होने वाले बजट के पहले दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिस्सा लेंगी। वहीं 5 तारीख के शाम को मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी जहां वन नेशन वन इलेक्शन बैठक में भाग लेने एवं कमेटी अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के बाद वह 6 तारीख के शाम को लौट आएंगगी। 

राज्य बजट अधिवेशन में हावड़ा नगर निगम पर भी एक संशोधित बिल सदन के पटल पर पेश किया जाएगा। इसे नगर विकास मंत्री फिरहाद हकीम पेश करेंगे। 8 तारीख को होने वाले बजट पर बंगाल के सभी लोगों की निगाहें हैं। सत्ता में आने के बाद के मुख्यमंत्री ने बंगाल में एक के बाद एक जन्नोंउन्मखी परियोजना शुरू की है। महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार, रूपश्री जैसी योजनाएं राज्य में लागू हुई हैं। इस तरह छात्रों के लिए सबूज साथी, कन्याश्री , स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड शामिल है। युवाश्री योजना से भी कई लाख लोगों को फायदा पहुंचा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए बुजुर्ग भत्ता की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य साथी योजना ने देशभर में अपना नाम किया है। माना जा रहा है कि बजट परियोजनाओं के आवंटन को भी बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बजट को लेकर बेहद ही गंभीर हैं एवं एक-एक बिंदुओं को वे स्वयं देख रही हैं। दिल्ली से लौटने के बाद भी 7 तारीख को सीएम बजट को लेकर फाइनल रिव्यू करेंगी तब जाकर 8 तारीख को बजट सदन की पटेल पर पेश किया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News